History - Ancient Indian History

History
History - Ancient Indian History

निम्न में से अशोक के किस वृहत्शिलालेख में ‘वचोगुति’, ‘बहुश्रुता’ एवं ‘समवाय’ पर बल दिया था ?


Options:

  1. द्वितीय वृहत्शिलालेख
  2. तृतीय वृहत्शिलालेख
  3. बारहवाँ वृहत्शिलालेख
  4. तेरहवाँ वृहत्शिलालेख

Right Answer: बारहवाँ वृहत्शिलालेख

अशोक के बारहवें वृहत् शिलालेख को धार्मिक सहिष्णुता का सर्वोत्तम उद्घोष माना जाता है। इसमें सम्राट कहता है कि सभी सम्प्रदायों के सार की वृद्धि होनी चाहिए और इसके लिए तीन बातों पर बल दिया गया है — ‘वचोगुति’ अर्थात् वाणी का संयम, जिससे अपने मत की अनुचित प्रशंसा और दूसरे मत की निन्दा न हो; ‘बहुश्रुता’ अर्थात् दूसरों के सिद्धान्तों को सुनना एवं जानना; तथा ‘समवाय’ अर्थात् सम्प्रदायों का पारस्परिक मेल-मिलाप। इसी लेख में अशोक कहता है कि जो अपने सम्प्रदाय की प्रशंसा हेतु दूसरे की निन्दा करता है, वह वस्तुतः अपने ही सम्प्रदाय को हानि पहुँचाता है।

This question is part of History - Ancient Indian History, which has 37 practice questions with answers.

Recent questions from every quiz

Latest Articles

Published: | Last Updated:
Deepak - Educational Content Creator

Written by Deepak

Educational Content Creator

I am an educational content creator dedicated to making learning simple, engaging, and accessible for students preparing for competitive exams. He specializes in creating high-quality study materials, including notes, multiple-choice questions (MCQs), previous year question papers, practice tests, and exam-oriented resources.

Experience: 10+ years in Education and Competitive Exam Content Creator