Environmental Studies - Atmosphere

Environmental Studies
Environmental Studies - Atmosphere

वायुमण्डल की विभिन्न परतों (कॉलम-I) को उनके गुणधर्म (कॉलम-II) से सुमेलित कीजिये एवं नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर का चुनाव कीजिये :


कॉलम-I (वायुमण्डल की परतें) : (a) क्षोभमण्डल, (b) समतापमण्डल, (c) मध्यमण्डल, (d) बाह्य वायुमण्डल
कॉलम-II (परतों के गुणधर्म) : (i) ओज़ोन की उपस्थिति, (ii) सारे बादल यहाँ बनते हैं, (iii) यहाँ उच्च ऊर्जा युक्त UV एवं X-किरणों का अवशोषण होता है, (iv) अधिकतर उल्कापिण्ड यहीं जलकर नष्ट होते हैं

Options:

  1. (a)-ii, (b)-i, (c)-iii, (d)-iv
  2. (a)-i, (b)-ii, (c)-iii, (d)-iv
  3. (a)-ii, (b)-i, (c)-iv, (d)-iii
  4. (a)-ii, (b)-iv, (c)-i, (d)-iii

Right Answer: (a)-ii, (b)-i, (c)-iv, (d)-iii

क्षोभमण्डल में जलवाष्प एवं धूलकण होने के कारण सारे बादल यहीं बनते हैं और सभी मौसमी घटनाएँ यहीं घटित होती हैं, अतः (a) का मिलान (ii) से है। समतापमण्डल में ओज़ोन परत उपस्थित रहती है, जो पराबैंगनी किरणों को सोखती है, इसलिए (b) का मिलान (i) से है। मध्यमण्डल में प्रवेश करते ही अधिकतर उल्कापिण्ड घर्षण से जलकर नष्ट हो जाते हैं, अतः (c) का मिलान (iv) से है। बाह्य वायुमण्डल अर्थात् तापमण्डल में उच्च ऊर्जा वाली UV एवं X-किरणें अवशोषित होती हैं, इसलिए (d) का मिलान (iii) से है।

Was this explanation helpful?

This question is part of Environmental Studies - Atmosphere, which has 3 practice questions with answers.

Published: | Last Updated:
Deepak - Educational Content Creator

Written by Deepak

Educational Content Creator

I am an educational content creator dedicated to making learning simple, engaging, and accessible for students preparing for competitive exams. He specializes in creating high-quality study materials, including notes, multiple-choice questions (MCQs), previous year question papers, practice tests, and exam-oriented resources.

Experience: 10+ years in Education and Competitive Exam Content Creator