Hindi Grammar - Hindi Literature: 60 MCQs with Answers

Hindi Literature - Hindi Grammar
Hindi Grammar - Hindi Literature

Hindi Grammar- Hindi Literature

यहाँ हिंदी साहित्य (Hindi Literature) से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं, जिनमें गद्य, पद्य, कवि-लेखक परिचय, रचनाएँ, अलंकार, रस, छंद तथा आलोचना से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। ये प्रश्न HTET PGT हिंदी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी हैं।

Your Progress

0%
0%
60
Total
0
Attempted
60
Remaining

Q41. छायावाद के संबंध में असंगत कथन है—

Right Answer: छायावादी काव्य सांसारिक उल्लास-विषाद का सफल माध्यम है।

Was this helpful?

Q42. अष्टछाप के कवियों में काव्य-सौष्ठव और भाषा की प्रांजलता की दृष्टि से सूरदास के बाद कौन-सा कवि अधिक महत्त्वपूर्ण है?

Right Answer: नंददास

Was this helpful?

Q43. किस साहित्य धारा के कवियों ने अपनी रचना को ‘आन्यापदेशिक’ कहा है?

Right Answer: सूफी कवि

Was this helpful?

Q44. निम्नलिखित रचनाओं का सही अनुक्रम क्या है?

Right Answer: कीर्तिलता, रामचरितमानस, रसराज, प्रियप्रवास

Was this helpful?

Q45. ‘सूरसागर’ के विषय में असंगत कथन का चुनाव कीजिए—

Right Answer: इस ग्रंथ के नवम् स्कन्ध में सर्वाधिक पद मिलते हैं।

Was this helpful?

Q46. उपन्यास-उपन्यासकारों का असंगत युग्म चुनिए—

Right Answer: मुझे चाँद चाहिए — कमलेश्वर

Was this helpful?

Q47. निम्नांकित काव्योक्तियों (सूची-I) को उनके रचनाकारों (सूची-II) के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए -

सूची-I :

(a) गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग।

(b) झिलमिल झगरा झूलते बाकी रही न काहू। गोरख अटके कालपुर कौन कहावै साहू ?

(c) यह मसीत यह देहरा सतगुरु दिया दिखाइ। भीतर सेवा बंदगी बाहिर काहे जाइ।।

(d) बोलिए तौ तब जब बोलिबे की बुद्धि होइ। ना तौ मुख मौन गहि चुप होय रहिए।

सूची-II :

(i) सुंदरदास

(ii) गोस्वामी तुलसीदास

(iii) दादू दयाल

(iv) कबीर

कूट :

Right Answer: (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)

Was this helpful?

Q48. प्रेमचंद की कहानी एवं कहानी-कला से संबंधित संगत कथनों का चयन कीजिए।

(i) ‘नमक का दारोगा’ कहानी धर्म के ऊपर धन की जीत की कहानी है।(ii) ‘नमक का दारोगा’ का प्रथम प्रकाशन वर्ष 1914 ई. है।(iii) प्रेमचंद ने आदर्शोन्मुख यथार्थवाद से आलोचनात्मक यथार्थवाद की विकास-यात्रा की।(iv) प्रेमचंद के अनुसार, “आदर्शवाद हमें निराशावादी बना देता है...”(v) ‘नमक का दारोगा’ आदर्शोन्मुख यथार्थवाद का मुकम्मल उदाहरण है।

Right Answer: (ii), (iii) व (v)

Was this helpful?

Q49. ‘आलोचना’ पत्रिका के प्रथम संपादक कौन थे?

Right Answer: श्री शिवदान सिंह चौहान

Was this helpful?

Q50. बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’ के विषय में असंगत है—

Right Answer: ‘हिन्दी भाषा की उन्नति पर व्याख्यान’ प्रेमघन की एक लम्बी कविता है।

Was this helpful?
Published: 25 August 2026 | Last Updated: 25 August 2026 |


Was this topic helpful?
Deepak - Educational Content Creator

Written by Deepak

Educational Content Creator

I am an educational content creator dedicated to making learning simple, engaging, and accessible for students preparing for competitive exams. He specializes in creating high-quality study materials, including notes, multiple-choice questions (MCQs), previous year question papers, practice tests, and exam-oriented resources.

Experience: 10+ years in Education and Competitive Exam Content Creator

0 Comments

Be the first to comment.

Leave a comment

Your email will not be published. Comments are reviewed before appearing.