MS Excel

MS Excel Practice Online - Free Training 2026

MS Excel - A Complete Course

Welcome to Online Excel Course. Here we are providing complete comprehensive guide for Microsoft Excel 2024 / 365 complete course. 

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का परिचय:

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का इस्तेमाल डाटा एंट्री के लिए किया जाता है | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल एक Row (पंक्तियों) और कॉलम (Column) का एक ग्रिड सिस्टम होता है | जिसमें Row और Column  दोनों मिल कर सेल कर निर्माण करते है | 

Row और Column का मिलन ही सेल (कौशिका) कहलाता है | प्रतेक सेल का अपना एक एड्रेस होता है जिसको हम column के नाम से और Row के नंबर से पहचानते है | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में वर्कबुक को ओपन करते ही सबसे पहले सेल A1 एक्टिव सेल होती है | वर्कशीट के ओपन होते ही सबसे पहले अगर हम कीबोर्ड की सहायता से कुछ भी टाइप करते है तो वह सेल A1 में ही लिखा जाता है | 

एक्टिव सेल का एड्रेस, सेल एड्रेस बार में दिखाई देता है | Microsoft Excel, Microsoft Office Suite सॉफ्टवेर पैकेज का एक भाग है | Microsoft Excel का उपयोग डाटा एंट्री करने, इंटर किये गये डाटा की गणना करने व् ग्राफ और चार्ट के द्वारा डाटा का विश्लेषण करने के लिए किया जाता है |

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल क्या है ?

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल एक इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट है | जिसका उपयोग डाटा एंट्र करने और उसका विश्लेषण करने के लिए किया जाता है | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल एक ग्रिड सिस्टम है जिसमें रो (Rows) और कॉलम (Columns) एक दुसरे को काटते है और सेल (Cells) का निर्माण होता है | 

इन्ही सेल्स में हम डाटा को स्टोर करते है | फिर उन सेल्स पर हम मैथमेटिकल फार्मूला (Mathematical Formula) / फंक्शन (Function) की सहायता से गणितीय गणनाएं की जाती है |

मुख्य घटक (Key Components):

  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल वर्कबुक (Workbook): माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल की फाइल को ही वर्कबुक कहा जाता है | वर्कबुक, वर्कशीट का एक कलेक्शन समूह को कहा जाता है | जिसमें आपको एक शुरुआत में एक वर्कशीट मिलती है | बाद में आप जितनी चाहें उतनी वर्कशीट को जोड़ सकते है |
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल वर्कशीट (Worksheet): माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में आपको शुरुआत में एक वर्कशीट मिलती है | वर्कशीट और कुछ नही रो और कॉलम के एक ग्रिड सिस्टम होता है जिसमें यूजर अपना डाटा इंटर करता है |
  • रो (Rows):  माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में जो पंक्ति बाएं हाथ से दायें हाथ को जाये उसको रो (Row) कहा जाता है | जिसको लेबल 1,2,3,4, 5, ....... से दर्शाया जाता है | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में कुल पंक्तियाँ (Rows) 10,48,576 (दस लाख अड़तालीस हजार पांच सौ छियातर) होती है |
  • कॉलम (Column): कॉलम वर्कशीट के ऊपरी भाग से नीचे वाले भाग तक जाते है | इनको वर्टीकल लाइन्स भी कहा जाता है | जो वर्कशीट के ऊपरी भाग से शुरू होकर नीचे वाले भाग तक जाते है | इनको लेबल A, B, C, D, E, ...... के द्वारा दर्शाया जाता है | वर्कशीट का सबसे अंतिम कॉलम XFD होता है | अगर हम Column A को अगर 1 मान ले, और Column B को अगर 2 मान ले तो column XFD 16384वां कॉलम होगा |
  • सेल (Cell): रो और कॉलम के मिलने से बनने वाली सबसे छोटी वर्कशीट की इकाई को सेल कहा जाता है |

एक्सेल की मुख्य विशेषताएं (Main Features)

  • Data Entry & Storage: बड़ी मात्रा में डेटा को आसानी से स्टोर करना।
  • Calculation: जोड़, घटाव, गुणा, भाग से लेकर जटिल वित्तीय गणनाएं करना।
  • Data Visualization: डेटा को चार्ट, ग्राफ और टेबल के रूप में प्रदर्शित करना।
  • Data Sorting & Filtering: डेटा को क्रमबद्ध (Sort) करना या आवश्यकतानुसार छानना (Filter)।
  • Automation: 'Macros' का उपयोग करके बार-बार होने वाले कार्यों को ऑटोमेट करना।

एक्सेल का उपयोग कहाँ होता है?

  • व्यवसाय में: बजट बनाने, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और सेल रिपोर्ट तैयार करने के लिए।
  • शिक्षा में: मार्कशीट बनाने, उपस्थिति रजिस्टर और टाइम टेबल के लिए।
  • व्यक्तिगत उपयोग: घरेलू खर्चों का हिसाब रखने और निवेश का डेटा ट्रैक करने के लिए।
Published: | Last Updated:
Deepak - Educational Content Creator

Written by Deepak

Educational Content Creator

I am an educational content creator dedicated to making learning simple, engaging, and accessible for students preparing for competitive exams. He specializes in creating high-quality study materials, including notes, multiple-choice questions (MCQs), previous year question papers, practice tests, and exam-oriented resources.

Experience: 10+ years in Education and Competitive Exam Content Creator
Was this page helpful?

0 Comments

Be the first to comment.

Leave a comment

Your email will not be published. Comments are reviewed before appearing.