Hindi Grammar - Hindi Literature: 60 MCQs with Answers

Hindi Literature - Hindi Grammar
Hindi Grammar - Hindi Literature

Hindi Grammar- Hindi Literature

यहाँ हिंदी साहित्य (Hindi Literature) से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं, जिनमें गद्य, पद्य, कवि-लेखक परिचय, रचनाएँ, अलंकार, रस, छंद तथा आलोचना से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। ये प्रश्न HTET PGT हिंदी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी हैं।

Your Progress

0%
0%
60
Total
0
Attempted
60
Remaining

Q31. मीरा के काव्य के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

Right Answer: मीरा के पदों में गुजराती भाषा का विशेष पुट है।

Was this helpful?

Q32. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने परिमार्जित गद्य (खड़ी बोली) की प्रथम पुस्तक किसे माना है?

Right Answer: भाषा योगवासिष्ठ — रामप्रसाद ‘निरंजनी’

Was this helpful?

Q33. सियारामशरण गुप्त के संबंध में असंगत विकल्प को चुनिए—

Right Answer: ‘उन्मुक्त’ काव्य में पाँच द्वीपों का वर्णन है।

Was this helpful?

Q34. कबीर को ‘वाणी का डिक्टेटर’ किसने कहा है?

Right Answer: आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

Was this helpful?

Q35. “सघन कुंज छाया सुखद, शीतल सुरभि समीर।मन है जात अजौ वहै, वा जमुना के तीर।।”‘यमुना’ नदी को लक्ष्य करके कही गई उक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

Right Answer: बिहारी

Was this helpful?

Q36. काव्य-पंक्तियों (सूची-I) को रीतिकालीन कवियों (सूची-II) के साथ सुमेलित कीजिए तथा उसके नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए –

सूची-I :

(a) भाषा ब्रज-भाषा रुचिर, कहें सुमति सब कोइ। मिलें संस्कृत-फारिसिहुँ, सो अति प्रघट जु होइ।।

(b) ज्यों-ज्यों निहारिए नेरे है नैननि, त्यों-त्यों खरी निकरै सी निकाई।।

(c) सूनो कै परम पद, ऊनो कै अनंत मद, नूनो कै नदीस नद, इंदिरा झुरैपरी।

(d) जो या कंठाभरण को, कंठ करै चितलाय, सभा मध्य सोभा लहै, अलंकृती ठहराय।

सूची-II :

(i) देव

(ii) भिखारीदास

(iii) दूलह

(iv) मतिराम

कूट :

Right Answer: (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)

Was this helpful?

Q37. “भाखा बोलि न जानहीं, जिनके कुल के दास।” उक्त पंक्ति के अनुसार रीतिकाल के कौन-से कवि ‘भाखा’ में रचना के कारण लज्जित और कुंठित थे?

Right Answer: केशव

Was this helpful?

Q38. “समय ही वह रंग है जो अनेक-अनेक रंगों में विभाजित होता है और पठन-पाठन प्रक्रिया द्वारा फिर एक हो जाता है।” उक्त पंक्तियों के रचयिता हैं—

Right Answer: कृष्णा सोबती

Was this helpful?

Q39. भक्ति काव्य में किन कवियों ने अपने पदों की भाषा को ‘तमिल’ बताया है?

Right Answer: आलवार

Was this helpful?

Q40. “अपनी सर्वतोमुखी प्रतिभा के बल से एक ओर तो वे पद्याकर, द्विजदेव की परंपरा में दिखाई पड़ते थे, दूसरी ओर बंग देश के माइकेल और हेमचंद्र की श्रेणी में।” भारतेन्दु के संबंध में उक्त कथन किस आलोचक का है?

Right Answer: आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

Was this helpful?
Published: 25 August 2026 | Last Updated: 25 August 2026 |


Was this topic helpful?
Deepak - Educational Content Creator

Written by Deepak

Educational Content Creator

I am an educational content creator dedicated to making learning simple, engaging, and accessible for students preparing for competitive exams. He specializes in creating high-quality study materials, including notes, multiple-choice questions (MCQs), previous year question papers, practice tests, and exam-oriented resources.

Experience: 10+ years in Education and Competitive Exam Content Creator

0 Comments

Be the first to comment.

Leave a comment

Your email will not be published. Comments are reviewed before appearing.