Psychology - Language Skills Thinking and Reasoning
Psychology - Language Skills Thinking and Reasoning
वायगोट्स्की के अनुसार, वह भाषण जो स्वयं की ओर निर्देशित होता है, कहलाता है :
Options:
- सामाजिक भाषण
- निजी भाषण
- बाह्य भाषण
- अंतःक्रिया भाषण
Right Answer: निजी भाषण
वायगोट्स्की के अनुसार भाषा और चिंतन का घनिष्ठ संबंध है। प्रारंभ में बालक दूसरों से बात करने के लिए सामाजिक भाषण का प्रयोग करता है। इसके बाद वह ऊँचे स्वर में स्वयं से बात करने लगता है और अपने कार्यों का निर्देशन करता है, इसे निजी अथवा वैयक्तिक भाषण कहते हैं। यह भाषण चिंतन को दिशा देता है, कठिन कार्यों में समस्या समाधान में सहायक होता है और आगे चलकर आन्तरिक वाणी में बदल जाता है। पियाजे ने इसे अहंकेन्द्रित भाषण कहकर अपरिपक्वता माना था। अतः सही उत्तर निजी भाषण है।This question is part of Psychology - Language Skills Thinking and Reasoning, which has 5 practice questions with answers.