Geography - Climatology
Geography - Climatology
निम्नलिखित में से कौन-सा तड़ित-झंझावत असम राज्य को प्रभावित नहीं करता?
Options:
- बारदोली छीड़ा
- नार्वेस्टर
- चेरी ब्लॉसम
- कालबैसाखी
Right Answer: चेरी ब्लॉसम
भारत में प्री-मानसून काल के दौरान पूर्वोत्तर एवं पूर्वी भागों में तीव्र तड़ित-झंझावत आते हैं। असम में इन्हें 'बारदोली छीड़ा' कहा जाता है, जबकि असम एवं पश्चिम बंगाल में इन्हीं तूफानों को 'कालबैसाखी' तथा अंग्रेज़ी में 'नार्वेस्टर' (Nor'wester) कहा जाता है। ये तूफान अत्यधिक ताप एवं आर्द्रता के संयोग से उत्पन्न होते हैं और चाय तथा जूट की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। इसके विपरीत 'चेरी ब्लॉसम' कर्नाटक एवं केरल में कॉफी की फसल के लिए होने वाली वर्षा है, कोई तड़ित-झंझावत नहीं।This question is part of Geography - Climatology, which has 9 practice questions with answers.