Geography - Geomorphology
Geography - Geomorphology
'अण्डों की टोकरी स्थलाकृति' किसे कहा जाता है?
Options:
- सर्क
- रोश माउटोनी
- ड्रमलिन
- एस्कर
Right Answer: ड्रमलिन
ड्रमलिन (Drumlin) हिमानी निक्षेपण से बनने वाली उल्टी नाव अथवा अण्डाकार आकृति की पहाड़ी है, जो हिमानी द्वारा लाए गए गोलाश्म मृत्तिका (Boulder Clay) के जमाव से निर्मित होती है। जब अनेक ड्रमलिन एक साथ समूह में पाए जाते हैं तो दूर से देखने पर वे टोकरी में रखे अण्डों के समान प्रतीत होते हैं, इसीलिए इन्हें "अण्डों की टोकरी स्थलाकृति" (Basket of Eggs Topography) कहा जाता है। सर्क एवं रोश माउटोनी हिमानी अपरदन से तथा एस्कर हिमजल धाराओं के निक्षेपण से बनती है।This question is part of Geography - Geomorphology, which has 11 practice questions with answers.