Psychology - Assessment, Measurement and Evaluation
Psychology - Assessment, Measurement and Evaluation
अनुदेशनात्मक कार्यक्रम के दौरान प्रतिपुष्ठि द्वारा सुधार के उद्देश्य से किया गया मूल्यांकन कहलाता है :
Options:
- योगात्मक
- निदानात्मक
- व्यवस्थात्मक
- निर्माणात्मक/रचनात्मक
Right Answer: निर्माणात्मक/रचनात्मक
निर्माणात्मक अथवा रचनात्मक मूल्यांकन वह है जो शिक्षण के दौरान लगातार चलता रहता है। इसका उद्देश्य बालक को अंक या श्रेणी देना नहीं, बल्कि प्रतिपुष्टि के माध्यम से अधिगम में सुधार लाना होता है। शिक्षक इससे जान पाता है कि कौन-सा अंश समझ में नहीं आया और तदनुसार अपनी शिक्षण विधि बदलता है। योगात्मक मूल्यांकन पाठ्यक्रम की समाप्ति पर उपलब्धि आँकने के लिए होता है, निदानात्मक मूल्यांकन कठिनाइयों के कारण खोजता है। अतः प्रतिपुष्टि द्वारा सुधार हेतु किया गया मूल्यांकन निर्माणात्मक कहलाता है।This question is part of Psychology - Assessment, Measurement and Evaluation, which has 7 practice questions with answers.