History - Modern Indian History
History - Modern Indian History
भारत में क्षेत्रीय शासन स्थापित करने वाला पहला यूरोपीय राष्ट्र कौन था?
Options:
- इंग्लैंड
- पुर्तगाल
- फ्रांस
- हॉलैंड
Right Answer: पुर्तगाल
भारत में क्षेत्रीय शासन स्थापित करने वाला पहला यूरोपीय राष्ट्र पुर्तगाल था। सन 1498 में वास्को डी गामा कालीकट पहुँचा और इस प्रकार यूरोप से भारत आने का समुद्री मार्ग खोजा। सन 1505 में फ्रांसिस्को डी अल्मीडा पहला पुर्तगाली वाइसराय बना तथा अल्फांसो डी अल्बुकर्क ने 1510 में बीजापुर के सुल्तान से गोवा जीतकर उसे पुर्तगाली सत्ता का केंद्र बनाया। पुर्तगाली भारत आने वाले पहले और यहाँ से जाने वाले अंतिम यूरोपीय थे, क्योंकि गोवा, दमन एवं दीव 1961 में ही भारत में सम्मिलित हो सके।
This question is part of History - Modern Indian History, which has 39 practice questions with answers.