History - Modern Indian History
History - Modern Indian History
भारत का प्रथम वायसराय कौन था?
Options:
- लॉर्ड कैनिंग
- लॉर्ड डलहौजी
- लॉर्ड मेयो
- लॉर्ड लिटन
Right Answer: लॉर्ड कैनिंग
भारत का प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग था। सन 1858 के भारत शासन अधिनियम द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त कर दिया गया और भारत का प्रशासन ब्रिटिश ताज के अधीन आ गया। इसी के साथ गवर्नर जनरल को वायसराय अर्थात राजप्रतिनिधि का अतिरिक्त पद प्रदान किया गया और लॉर्ड कैनिंग इस पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्हीं के काल में 1857 का विद्रोह हुआ, कलकत्ता, बंबई एवं मद्रास में विश्वविद्यालयों की स्थापना हुई तथा 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम पारित किया गया।
This question is part of History - Modern Indian History, which has 39 practice questions with answers.