History - Modern Indian History
History - Modern Indian History
भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
Options:
- वारेन हेस्टिंग्स
- लॉर्ड कॉर्नवालिस
- लॉर्ड विलियम बेंटिक
- लॉर्ड वेलेजली
Right Answer: लॉर्ड विलियम बेंटिक
भारत का प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक था। सन 1833 के चार्टर अधिनियम द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल का पद बदलकर भारत का गवर्नर जनरल कर दिया गया और बेंटिक इस पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति बने। इससे पूर्व वारेन हेस्टिंग्स बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल थे। बेंटिक अपने सामाजिक सुधारों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने राजा राममोहन राय के सहयोग से 1829 में सती प्रथा पर रोक लगाई, ठगी प्रथा का उन्मूलन किया तथा शिशु हत्या को अवैध घोषित किया। उन्होंने अंग्रेजी शिक्षा को भी प्रोत्साहन दिया।
This question is part of History - Modern Indian History, which has 39 practice questions with answers.