History - World History
History - World History
द्वितीय अफीम युद्ध किस संधि द्वारा समाप्त हुआ?
Options:
- तिन्तसिन की संधि
- व्हामपोआ की संधि
- बीजिंग (पीकिंग) समझौता
- नानकिंग की संधि
Right Answer: बीजिंग (पीकिंग) समझौता
द्वितीय अफीम युद्ध सन् 1856 से 1860 तक चीन तथा ब्रिटेन एवं फ्रांस की संयुक्त शक्तियों के बीच लड़ा गया। इसका अंत सन् 1860 के बीजिंग अर्थात् पीकिंग समझौते से हुआ। इस संधि के अंतर्गत चीन को अनेक बंदरगाह विदेशी व्यापार के लिए खोलने पड़े, कॉलून प्रायद्वीप ब्रिटेन को सौंपना पड़ा, ईसाई मिशनरियों को स्वतंत्रता देनी पड़ी तथा अफीम व्यापार को वैध मानना पड़ा। सन् 1858 की तिन्तसिन संधि की शर्तों की भी इसमें पुष्टि हुई। उल्लेखनीय है कि प्रथम अफीम युद्ध का अंत सन् 1842 की नानकिंग संधि से हुआ था।This question is part of History - World History, which has 25 practice questions with answers.