History - Modern Indian History
History - Modern Indian History
भारत में गांधीजी ने सत्याग्रह का पहला प्रयोग कहाँ किया था?
Options:
- चंपारण में
- खेड़ा में
- अहमदाबाद में
- बारदोली में
Right Answer: चंपारण में
भारत लौटने के बाद महात्मा गांधी ने सत्याग्रह का पहला प्रयोग सन 1917 में बिहार के चंपारण में किया था। वहाँ के नील किसानों को यूरोपीय बागान मालिक तिनकठिया पद्धति के अंतर्गत अपनी भूमि के तीन बीसवें भाग पर नील की खेती करने को विवश करते थे। राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर गांधीजी वहाँ पहुँचे और सत्याग्रह आरंभ किया। सरकार ने जाँच समिति बनाई जिसमें गांधीजी भी सदस्य थे और अंततः तिनकठिया प्रथा समाप्त हुई। इस आंदोलन में राजेंद्र प्रसाद, ब्रजकिशोर प्रसाद तथा जे. बी. कृपलानी ने भी सहयोग दिया।
This question is part of History - Modern Indian History, which has 52 practice questions with answers.