History - Modern Indian History
History - Modern Indian History
सन 1866 में दादाभाई नौरोजी द्वारा किस शहर में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की गई थी?
Options:
- बंबई
- कलकत्ता
- लंदन
- मद्रास
Right Answer: लंदन
दादाभाई नौरोजी ने सन 1866 में लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य ब्रिटिश जनता एवं सांसदों के समक्ष भारतीय समस्याओं को प्रस्तुत करना तथा भारत के पक्ष में जनमत तैयार करना था। दादाभाई नौरोजी को भारत का ग्रैंड ओल्ड मैन कहा जाता है। उन्होंने अपनी पुस्तक पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया में धन के निष्कासन का सिद्धांत प्रतिपादित किया, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार भारत की संपत्ति इंग्लैंड जा रही है। वे ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित होने वाले प्रथम भारतीय भी थे।
This question is part of History - Modern Indian History, which has 52 practice questions with answers.