Hindi Grammar - सर्वनाम
Hindi Grammar - सर्वनाम
सर्वनाम की दृष्टि से असुमेलित को छाँटिए :
Options:
- लड़के आप ही चले जाएँगे – निजवाचक सर्वनाम
- आप एक प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं – पुरुषवाचक सर्वनाम
- दाल में कुछ काला है – प्रश्नवाचक सर्वनाम
- मेरी वह पुस्तक खो गई, जिसे मैंने कल ही खरीदा था – संबंधवाचक सर्वनाम
Right Answer: दाल में कुछ काला है – प्रश्नवाचक सर्वनाम
पहले वाक्य में ‘आप’ स्वयं के अर्थ में प्रयुक्त है, अतः वह निजवाचक सर्वनाम है। दूसरे वाक्य में ‘आप’ आदरसूचक मध्यम पुरुष के रूप में आया है, अतः पुरुषवाचक सर्वनाम है। चौथे वाक्य में ‘जिसे’ दो उपवाक्यों को जोड़ रहा है, अतः संबंधवाचक सर्वनाम है। तीसरे वाक्य में ‘कुछ’ किसी अनिश्चित मात्रा की ओर संकेत करता है, इसलिए वह अनिश्चयवाचक सर्वनाम है, प्रश्नवाचक नहीं; प्रश्नवाचक सर्वनाम कौन, क्या आदि होते हैं। अतः विकल्प (3) असुमेलित है।This question is part of Hindi Grammar - सर्वनाम, which has 2 practice questions with answers.