Hindi Grammar - उपसर्ग
Hindi Grammar - उपसर्ग
उपसर्ग की दृष्टि से कौन-सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
Options:
- अनसूया, अनवकाश – ‘अन’ उपसर्ग
- उपाश्रय, उपासक – ‘उप’ उपसर्ग
- अपरिग्रह, अपरीक्षित – ‘अ’ उपसर्ग
- प्रत्यर्पण, प्रत्यंचा – ‘प्रति’ उपसर्ग
Right Answer: प्रत्यर्पण, प्रत्यंचा – ‘प्रति’ उपसर्ग
अनसूया एवं अनवकाश में निषेधवाची ‘अन’ उपसर्ग है। उपाश्रय (उप + आश्रय) तथा उपासक (उप + आसक) में ‘उप’ उपसर्ग है। अपरिग्रह एवं अपरीक्षित में निषेधवाची ‘अ’ उपसर्ग विद्यमान है। चौथे विकल्प में ‘प्रत्यर्पण’ तो प्रति + अर्पण से बना है, किन्तु ‘प्रत्यंचा’ धनुष की डोरी के अर्थ में प्रयुक्त एक स्वतंत्र रूढ़ शब्द है, जो ‘प्रति’ उपसर्ग के योग से नहीं बना है। अतः उपसर्ग की दृष्टि से विकल्प (4) सुमेलित नहीं है।This question is part of Hindi Grammar - उपसर्ग, which has 4 practice questions with answers.