Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण
कॉलम-I में दी गयी वैश्विक पर्यावरण समस्याओं को कॉलम-II में दिये गये उनके कारण से सुमेलित कीजिये एवं निम्नलिखित कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कॉलम-I (समस्या) : (a) ओज़ोन परत क्षय, (b) हरित गृह प्रभाव, (c) अम्लीय वर्षा, (d) जैव-विविधता में कमी
कॉलम-II (कारण) : (i) CO₂, SO₂ एवं N₂O का उत्सर्जन, (ii) वनस्पति एवं प्राणी समूह का समाप्त होना, (iii) CFC एवं क्लोरीन युक्त यौगिकों का उत्सर्जन, (iv) नाइट्रोजन एवं सल्फर ऑक्साइड का उत्सर्जन
Options:
- (a)-iv, (b)-i, (c)-iii, (d)-ii
- (a)-iii, (b)-i, (c)-ii, (d)-iv
- (a)-iii, (b)-iv, (c)-i, (d)-ii
- (a)-iii, (b)-i, (c)-iv, (d)-ii
Right Answer: (a)-iii, (b)-i, (c)-iv, (d)-ii
ओज़ोन परत का क्षय क्लोरोफ्लोरो कार्बन तथा क्लोरीन युक्त यौगिकों के उत्सर्जन से होता है, अतः (a) का मिलान (iii) से है। हरित गृह प्रभाव कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड तथा नाइट्रस ऑक्साइड जैसी गैसों के उत्सर्जन से बढ़ता है, इसलिए (b) का मिलान (i) से है। अम्लीय वर्षा नाइट्रोजन एवं सल्फर के ऑक्साइडों के उत्सर्जन से होती है, अतः (c) का मिलान (iv) से है। जैव-विविधता में कमी का अर्थ है वनस्पति एवं प्राणी समूहों का समाप्त होना, इसलिए (d) का मिलान (ii) से है।
This question is part of Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण, which has 17 practice questions with answers.