Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण
Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण
“वन अधिकार अधिनियम, 2006” के अनुसार, वन की रक्षा के लिए जिम्मेदार वन अधिकार समिति का गठन किसके द्वारा किया जाता है ?
Options:
- जिला विकास परिषद्
- राज्य सरकार
- केन्द्र सरकार
- ग्राम सभा
Right Answer: ग्राम सभा
अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006, जिसे वन अधिकार अधिनियम कहा जाता है, वनों पर आश्रित समुदायों के व्यक्तिगत एवं सामुदायिक अधिकारों को मान्यता देता है। इस अधिनियम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि अधिकारों को पहचानने की प्रक्रिया नीचे से आरंभ होती है। ग्राम सभा अपनी बैठक में वन अधिकार समिति का गठन करती है, जो दावों की जाँच करती है तथा वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का दायित्व निभाती है। इस प्रकार यह विकेन्द्रीकृत व्यवस्था है। अतः विकल्प (4) सही उत्तर है।This question is part of Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण, which has 17 practice questions with answers.