Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण
Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण
पेट्रोलियम को उसके विभिन्न घटकों में अलग करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?
Options:
- शोधन
- तलछटीकरण
- निस्पंदन
- आसवन
Right Answer: शोधन
भूगर्भ से निकाला गया पेट्रोलियम गहरे रंग का तैलीय द्रव होता है, जिसे कच्चा तेल कहते हैं। यह अनेक उपयोगी पदार्थों का मिश्रण होता है, जैसे पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, स्नेहक तेल, पैराफिन मोम तथा बिटुमेन। इन घटकों को उनके भिन्न क्वथनांक के आधार पर पृथक् करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को शोधन कहा जाता है और जहाँ यह किया जाता है उसे तेल शोधनशाला कहते हैं। तलछटीकरण एवं निस्पंदन ठोस-द्रव मिश्रण अलग करने की विधियाँ हैं। अतः विकल्प (1) सही उत्तर है।This question is part of Environmental Studies - पर्यावरण एवं संरक्षण, which has 17 practice questions with answers.